फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two players selected for the state-level basketball competition.

Kanpur News: राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी चयनित

Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two players selected for the state-level basketball competition.
गुरसहायगंज। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का 14 से 18 सितंबर तक गोरखपुर जिले के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें कानपुर मंडल की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट दौर में स्थान बनाया। चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ। इनमें गुरसहायगंज के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र अनमोल दुबे तथा कक्षा 12 के छात्र आलोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने नॉकआउट चरण में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम से पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विद्यालय परिवार ने सराहना की। प्रधानाचार्य शैलेश गुप्ता ने प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने वाले दोनों खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल में जीत के साथ हार भी आती है। खिलाड़ियों को परिणाम की चिंता किए बिना अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते रहना चाहिए। इस मौके पर टीम मैनेजर अभिषेक वर्मा, करतार सिंह, सुनील सिंह, अमीर हमजा, आनंद, राजन, राकेश सक्सेना, विजय शंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed