{"_id":"5b83ab2342c792464429ef2f","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे आई बाइक, कुचलकर 2 की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे आई बाइक, कुचलकर 2 की मौत एक घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक सवार दो लोगों की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी। साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जानें पूरा मामला....
घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पूर्वी बाईपास किड्जी स्कूल के सामने की है। यहां एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। ट्रक को अोवरटेक करने में सामने से आ रही बाइक से भिड़ने के बाद बाइक सवार तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में राजेश कुमार व नव विवाहिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना में एक महिला शकुंतला गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
मृतक जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा खुदागंज के रहने वाले हैं। मृतक राजेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।