{"_id":"5ccdb11dbdec2207132d585d","slug":"two-people-died-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस स्टॉप के शेड से टकराकर गिट्टी लदा डंपर पलटा, इंतजार कर रहे दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टॉप के शेड से टकराकर गिट्टी लदा डंपर पलटा, इंतजार कर रहे दो लोगों की मौत
Sat, 04 May 2019 09:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 May 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
बस का इंतजार कर रहे यात्रियों पर पलटा गिट्टी लदा डंपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तिर्वा में गिट्टी से लदा अनियंत्रित डंपर बस स्टॉप के शेड से टकरा गया, जहां बैठे दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिट्टी व मलबा हटाकर शवों को बाहर निकलवाया। थाना ठठिया के मटकेपुर्वा गांव निवासी रामपाल 55 पुत्र दुलारेलाल शुक्रवार को अपनी ससुराल कानपुर देहात के मखनियापुर गांव गया था।
शनिवार को वह ससुराल से वापस लौटा। अड्डापुर्वा गांव में वाहन से उतरकर वह अपने घर जाने लगा। ठठिया जाने वाले मार्ग के समीप बस स्टॉप के शेड में बैठ गया। उसे वहां बैठा देख अड्डापुर्वा गांव निवासी हिमांशु 16 पुत्र सुरेंद्र सिंह भी बैठ गया। इसी दौरान तिर्वा से ठठिया खैरनगर सड़क पर हो रहे निर्माण के लिए डंपर डामरयुक्त गिट्टी लाद ले जा रहा था।

ग्रामीणों ने शेड के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला
मोड़ पर चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। डंपर बस स्टॉप के शेड से टकराकर पलट गया। इससे शेड ढह गया, जिसमें बैठे दोनों लोग दब गए। पास में खड़े अड्डापुर्वा गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र महेश सिंह गर्म गिट्टी पड़ने से झुलस गए।
जब तक ग्रामीणों ने शेड के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।