{"_id":"5d1335c88ebc3e3cd516a5cf","slug":"two-people-died-after-eating-food-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
Wed, 26 Jun 2019 03:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
साधना के परिजनों से पूछताछ करती डकोर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में जालौन जिले के डकोर रामनगर करोई खुर्द गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से परिजनाें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
करोई खुर्द गांव निवासी राजेंद्र के मुताबिक मंगलवार रात परिवार के सभी लोगों ने एक साथ बैठकर खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चले गए। अचानक से पत्नी सुशीला (40) व भतीजी साधना (17) की हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय राजेंद्र तथा साधना के पिता महाराज सिंह व मां संतोष अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। डकोर थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। घटना की जांच की जा रही है।