फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two people died after drowning in pond

हरदोई: तालाब में डूबकर जीजा-साले की मौत, मचा कोहराम

Fri, 07 Aug 2020 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
two people died after drowning in pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नापुर में तालाब में नहाते समय जीजा-साला तालाब में डूब गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और कछौना के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बन्नापुर निवासी मनसुख की ससुराल माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर ज्यौली में है। रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी शिवानी को लेकर ससुराल गया था। वहां से उसके साथ साला अर्जुन (10) पुत्र राम सहाय भी बुधवार को बन्नापुर आ गया।
विज्ञापन


गुरुवार को मनसुख का छोटा भाई आकाश (14) पुत्र बसंतलाल गांव के पास ही स्थित शिवताल में नहाने जा रहा था। इस पर अर्जुन भी उसके साथ चला गया। नहाने के दौरान दोनों तालाब में डूब गए। तालाब में नहा रहे व आस पास खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी जाकर मनसुख और उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को तालाब से बाहर निकाला। दोनों को कछौना स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों के शव लेकर वापस गांव आ गए और फिर लेखपाल व पुलिस को सूचना दी।


बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसलिए पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। आकाश कक्षा नौ तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। अंर्जुन हसनपुर ज्यौली में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। चार भाई बहनों में वह सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed