{"_id":"5b4982064f1c1b4b748b4840","slug":"two-people-diad-in-road-accident-on-lucknow-agra-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिलाअों की मौत और तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिलाअों की मौत और तीन घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 14 Jul 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां डस्टर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसा में दो महिलाअों की मौत
घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में महाराजापुर गांव की है। ड्राइवर को झपकी आने से डस्टर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गयी। इस हादसे में मौके पर ही दो महिलाअों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत, तीन घायल
बुलंदशहर के आवास विकास कालोनी निवासी इकराम हुसैन अपनी पत्नी मुस्तजाब व बेटे मुस्लरीन के साथ डस्टर कार से लखनऊ के सहादतगंज निवासी बेटी हिजाब जाहिरा के यहां गए थे। सुबह बेटी को साथ लेकर बुलंदशहर लौट रहे थे। हादसे में मुस्तजाब व उनकी बेटी हिजाब की मौत हुई है।