फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two patients admitted on one bed in district hospital, staff nurse living in private ward

जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, प्राइवेट वार्ड में रह रहीं स्टाफ नर्स

Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two patients admitted on one bed in district hospital, staff nurse living in private ward
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिना चादर की बेड़ पर लेटे दो मरीज। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में एक ओर जहां डेंगू व बुखार कहर बरपा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में बेहतर इलाज की आस लेकर पहुंचने वाले मरीजों को हताशा ही मिल रही है।
विज्ञापन

भीड़ के चलते एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के अधिकारी बेड न होने का हवाला दे रहे। जबकि 20 प्राइवेट वार्डों में कर्मचारियों ने आवास बना रखा है। जिसे मरीजों के लिए नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन

मानसूनी बारिश के चलते जगह-जगह फैली गंदगी व जलभराव के चलते पिछले दो माह से डेंगू व बुखार गांव-गांव फैल रहा है। इसका दबाव जिला अस्पताल पर भी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि स्वीकृत 70 बेड भी मरीजों के लिए कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इमरजेंसी के 16 बेडों में 24 मरीज भर्ती किए गए। वहीं 48 बेड के जनरल, डेंगू व बुखार वार्ड मेें कुल 51 मरीज भर्ती थे। बेड की कमी के कारण इमरजेंसी व जनरल वार्ड के एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती कर इलाज किया गया। कई मरीज तो बेड न होने के चलते प्राइवेट अस्पतालों में चले गए।
इसके बावजूद जिला अस्पताल में बने छह कमरों के प्राइवेट वार्डों में छह स्टाफ नर्स आवास बनाए हुए हैं। जबकि चार कमरों में सामान आदि रखा हुआ है। वार्ड के गलियारे को कपड़े सुखाने के काम में लाया ज रहा है। सबसे हैरत की बात यह है कि स्टाफ नर्स आवास के नाम पर सरकार से गृह भत्ता भी लेती हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सीएमएस की है। अगर इमरजेंसी व जनरल वार्ड फुल हैं तो प्राइवेट वार्ड मरीजों को क्यों नहीं दिए जा रहे हैं, इसकी जानकारी कराई जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed