{"_id":"67feac1f86a4e30c15055dc4","slug":"two-parties-fight-over-taking-out-tractor-from-the-field-report-filed-against-four-etawa-news-c-216-1-etw1005-124026-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
चकरनगर। नगला कढोरी में चार दिन पहले खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद के दौरान हिस्ट्रीशीटर के भतीजे पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
नगला कढोरी निवासी ने बताया रामलक्षन ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही रामचंद्र, उदे सिंह, पान सिंह और सचिन उर्फ भालू ने उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और बीच-बचाव करने आए भाई बीरभान को भी बुरी तरह पीटा गया।
वहीं, दूसरे पक्ष के पान सिंह ने आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर लाल सिंह और उसके भाई रामलक्षन ने धमकी दी थी कि वे जबरन खड़ी फसल से ट्रैक्टर निकालेंगे। उन्होंने इसकी शिकायत उनके भाई पूर्व प्रधान रामचंद्र से की तो आरोपितों ने रामचंद्र के घर पर चढ़कर मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया किया।
विज्ञापन
पान सिंह का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर के भतीजे ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई।पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।