फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two parties clashed in the dispute of children, when the police arrived then one of them attacked, report file

Kannauj: बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पुलिस पहुंची...तो एक होकर बोल दिया हमल, 16 पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Sep 2023 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Sep 2023 02:47 PM IST
सार

Kannauj Crime: पुलिस ने मोहम्मद हारून को रिजवान की दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार करने का मुकदमा दर्ज किया है। बंदूक मालिक रिजवान के खिलाफ भी लाइसेंसी असलहा दूसरे को देने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two parties clashed in the dispute of children, when the police arrived then one of them attacked, report file
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में समधन के मोहल्ला गोरी नवादा में बच्चों में हुए विवाद के बाद बड़े भी भिड़ गए। दोनों पक्षों से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष एक हो गए और पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। पथराव के साथ फायरिंग करने का भी आरोप है।

विज्ञापन

पुलिस ने बल प्रयोग कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक के पास से दोनाली बंदूक बरामद की है। पुलिस ने 16 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे समधन के मोहल्ला गोरी नवादा का है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात हारून और शमशाद के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वे भी भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज हुई। उसके बाद पत्थर भी चले। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए गए। फायरिंग का भी आरोप लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया
घटना की सूचना पर यूपी 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा मोहम्मद तौकीर, आरक्षी आदेश कुमार और बिहारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया।

मोहम्मद हारून को बंदूक सहित गिरफ्तार किया
इस पर दोनों पक्ष एक हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।इसके बाद अवैध और लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और फायरिंग कर रहे मोहम्मद हारून को दोनाली बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। शमशाद और ताहिर हसन भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आपस में रिश्तेदार हैं दोनों पक्ष
घटना के दौरान हुई फायरिंग और पथराव से लोगों में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिन दो पक्षों में विवाद हुआ, वह आपस में रिश्तेदार हैं। एक के पास से बंदूक बरामद करके तीन को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज की संगीन धाराओं में रिपोर्ट
मामले में दरोगा मोहम्मद तौकीर ने हारून, शमशाद, ताहिर हसन, फहीम, हसरून, कलीम, सलमान, शराफत, मुख्तार, मीना, इरशाद, सलमान, निजाम, मुजीद, नकिम और छोटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव करने, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लाइसेंस किसी के नाम, बंदूक चला रहा था दूसरा
पुलिस ने मोहम्मद हारून को रिजवान की दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार करने का मुकदमा दर्ज किया है। बंदूक मालिक रिजवान के खिलाफ भी लाइसेंसी असलहा दूसरे को देने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed