{"_id":"68eeb4a93576ba353e06729c","slug":"two-pairs-of-festival-special-trains-for-sabarmati-gorakhpur-begusarai-kanpur-news-c-362-1-ka11006-133284-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साबरमती-गोरखपुर, बेगूसराय के लिए दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साबरमती-गोरखपुर, बेगूसराय के लिए दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली और छठ पर्व के लिए रेलवे ने दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें कानपुर होकर जाएंगी। यात्री इनमें बुधवार से आरक्षण ले सकते हैं। साथ ही 12 और ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर-09429 साबरमती-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को साबरमती से सुबह 08:50 बजे चलेगी और अगले दिन 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 से 26 अक्तूबर तक चलेगी। इसकी रिवर्स 09430 गोरखपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को गोरखपुर से दोपहर 01:00 बजे चलेगी और अगले दिन भोर में 03:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 से 27 अक्तूबर तक चलेगी। यह एक जोड़ी ट्रेन दोनों तरफ से महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे। इसी तरह, ट्रेन नंबर-09431 साबरमती बेगूसराय स्पेशल प्रतिदिन साबरमती से 12:05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:00 बजे बेगूसराय पहुंचेगी। यह 14 से 27 अक्तूबर तक चलेगी। इसकी रिवर्स 09432 बेगूसराय-साबरमती स्पेशल बेगूसराय से प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे चलेगी और तीसरे दिन 05:00 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 से 29 अक्तूबर तक चलेगी। यह एक जोड़ी ट्रेन दोनों तरफ से महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्ज़ापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और बरौनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।