फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two nominations rejected, DAV Bar Association elections to be held tomorrow

Kanpur News: दो के नामांकन खारिज, कल डीएवी में होगा बार एसो. का चुनाव

Thu, 15 Jan 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two nominations rejected, DAV Bar Association elections to be held tomorrow
कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बुधवार को दो प्रत्याशियों के पर्चे एल्डर्स कमेटी ने खारिज कर दिए। अब 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। 7198 मतदाता 16 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में दो दिन से चल रही नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को पूरी हो गई। जांच के बाद महामंत्री पद के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार मिश्रा और कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर आमिर खान का नामांकन खारिज कर दिया गया। देवेंद्र कुमार मिश्रा माती कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और वहां की बार एसोसिएशन में पदाधिकारी रह चुके हैं। इसी को लेकर आपत्तियां आईं थी। जांच के दौरान आपत्ति सही पाए जाने पर नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। वहीं, आमिर खान के प्रपत्र सही न पाए जाने पर नामांकन खारिज किया गया। आठ व नौ जनवरी को दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के बाद कुल 96 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चंद्र वर्मा मैदान में हैं। वहीं, महामंत्री पद के लिए रुद्र प्रताप सिंह, बिनय कुमार मिश्रा, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामजी दुबे, संगीता द्विवेदी, सुशील कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, चंद्रशेखर तिवारी, संजीव कुमार यादव ने ताल ठोंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed