फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two nominations for the post of President, only one for Vice President

Kanpur News: अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन

Thu, 29 Jan 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two nominations for the post of President, only one for Vice President
कानपुर देहात। अकबरपुर अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बुधवार को नामांकन हुआ। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व विपिन चंद्र दीक्षित ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष के लिए रुचि यादव ने नामांकन किया। चुनाव सात फरवरी हो होगा।
विज्ञापन

अकबरपुर अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी इस बार संरक्षक मंडल पर है। कुल 245 मतदाता है। अधिवक्ता हॉल में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। महामंत्री पद के लिए श्रीओम कठेरिया व बृजेश कुमार पाल ने नामांकन किया। सहमंत्री के लिए सियाराम, ध्रुव कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र व मोहम्मद सुजात ने नामांकन किया। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए महेंद्र सचान, जागेंद्र सिंह चौहान व मोहम्मद अयूब और ऑडिटर पद के लिए विपिन कुमार पाल व अमित कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में शफीक कुरैशी, भगवती प्रसाद यादव, सत्यम नरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। सात फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतों की गणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed