फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two new teams to join UP T20 League; office inaugurated at Green Park

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में शामिल होंगी दो नई टीमें, ग्रीनपार्क में कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Wed, 28 Jan 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two new teams to join UP T20 League; office inaugurated at Green Park
यूपी टी-20 लीग के कार्यालय के शुभारंभ पर पूजन करते डाॅ. संजय कपूर। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन इस बार नए कलेवर में आयोजित होने जा रहा है। अगस्त में प्रस्तावित लीग के आगामी संस्करण में टीमों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ की जाएगी। वर्तमान में कानपुर, लखनऊ, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और वाराणसी की टीमें लीग का हिस्सा हैं। आगामी सीजन में आगरा, प्रयागराज और बरेली की टीमों के बीच लीग में शामिल होने की मजबूत दौड़ चल रही है।
विज्ञापन


चौथे सीजन के मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कराए जाने की योजना है। लीग का पहला संस्करण ग्रीनपार्क में खेला गया था, जबकि दूसरा और तीसरा संस्करण इकाना स्टेडियम की मेजबानी में हुआ था। मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम परिसर में यूपी टी-20 लीग के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। लीग चेयरमैन डा. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और गर्वनिंग काउंसिल सदस्य संजीव सिंह ने पूजन-अर्चन कर कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


यहां डाॅ. संजय कपूर ने कहा कि कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही चौथे सीजन की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि नई टीमों के जुड़ने से प्रदेश के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वह खुद को साबित कर आईपीएल जैसी प्रतिष्ठित लीग तक पहुंचने का रास्ता बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी सीजन का ऑक्शन लाइव प्रसारण के जरिये दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, नोडल सुजीत श्रीवास्तव, पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर, राहुल सप्रू, कपिल देव पांडेय, अरविंद सोलंकी, चरनजीत सिंह, मुकेश पांडेय, केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव कौशल कुमार सिंह, विनय आनंद, अश्वनी कोहली, दिनेश कटियार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबलों के बाद बनेगी लाल मिट्टी की पिच
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। महाराष्ट्र से करीब 40 टन लाल मिट्टी स्टेडियम में पहुंच चुकी है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबलों के बाद पिच निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह मुकाबला छह से नौ फरवरी तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में एक पूरी तरह से लाल मिट्टी और एक पिच लाल और काली मिट्टी से मिलाकर पिच बनाई जाएगी। इसके साथ ही कमला क्लब में भी लाल मिट्टी की पिच बनाई जाएगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सभी प्रकार के ट्रायल कमला क्लब में ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed