फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two murders in hardoi district

दावत के दौरान जमीन के एक टुकड़े पर कूड़ा डालने के विवाद में महिला को पीट पीट कर मार डाला

Sat, 29 Jun 2019 11:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
two murders in hardoi district
यूपी पुलिस फाइल फोटो
हरदोई में शुक्रवार की रात एक महिला और एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों मामलों में वजहें अलग-अलग थी, मगर मारने वालों ने कोई रहम नहीं किया। पहली घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा गांव की है।
विज्ञापन


यहां बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रात 10 बजे दावत के दौरान जमीन के एक टुकड़े पर कूड़ा डालने के विवाद में दबंगों के चंगुल में आए पति को पिटाई से बचाने आई पत्नी को लाठी-डंडाें से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 

आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई तो पिता ने आरोपी को लाठी डंडों से पीट कर मार डाला

अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। उधर, दूसरी घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव उबरीखेड़ा में शुक्रवार रात घटित हुई। यहां खाड़ाखेड़ा गांव निवासी युवक ट्रैक्टर-ट्राली से बालू लेकर गया था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक युवक ने रात आठ बजे के आसपास आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की।

इससे खफा बच्ची के पिता ने तीन साथियों संग उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। शनिवार सुबह इसी थाना क्षेत्र के डडवानी और गुलाबपुवा के बीच जंगल में उसका शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed