फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two more members of ATM fraud gang arrested, search for other accused continues

Kanpur: एटीएम में फ्राॅड करने वाले गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखी ATM से रुपये निकालने की कला

Tue, 18 Mar 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 11:22 PM IST
सार

Kanpur News: एटीएम में फ्राॅड करने वाले गैंग के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी एसबीआई के 26 एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लाखों रुपये निकाल चुके हैं। 

विज्ञापन
Two more members of ATM fraud gang arrested, search for other accused continues
जानकारी देते पुलिस उपायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किदवईनगर पुलिस ने एसबीआई की एटीएम मशीन में डिवाइस लगाकर लाखों की चपत लगाने वाले गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंधना के बगदौधी बांगर निवासी हर्ष कटियार और बिठूर के होरा कछार गंगापुर निवासी पंकज राठौर के रूप में हुई है। इनके पास से दो एटीएम, वारदात में प्रयुक्त बाइक व 750 रुपये बरामद हुए हैं। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हाल ही में पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहल एसबीआई प्रबंधन ने बिना मशीन को नुकसान पहुंचाए रुपये निकलने की शिकायत की। जांच में पता चला कि शातिर किदवईनगर, कल्याणपुर, नौबस्ता, रावतपुर समेत शहर के अन्य सुनसान इलाके में बिना सुरक्षा वाले एसबीआई के एटीएम को निशाना बना रहे थे। सभी एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो शातिर कार व बाइक से वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। बाइक का नंबर ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन बिठूर में मिली। इस आधार पर पुलिस ने मंधना के बगदौधी बांगर निवासी हर्ष कटियार और बिठूर के होरा कछार गंगापुर निवासी पंकज राठौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

यूट्यूब से सीखी एटीएम से रुपये निकलाने की कला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब से एटीएम से रुपये निकालने की कला सीखी थी। आरोपियों का कहना है कि बट्टा देसी डिवाइस बनवाकर लाता था। इन्हें प्रदेश के बाहर भी 20 से 25 हजार में बेचता था। पुलिस फरार बट्टा की तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी ने बताया कि बीते 28 फरवरी को गिरोह के दो अन्य सदस्यों नर्वल निवासी वीरेंद्र उर्फ पंकज यादव और महाराजपुर निवासी असरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ऐसे देते थे घटना को अंजाम
डीसीपी मुताबिक आरोपी मशीन का ऊपर का शटर चाबी से खोलते थे और उसके अंदर कैश ट्रे में देसी डिवाइस लगा देते थे। ग्राहक जब रुपये निकालने बूथ पर पहुंचता तो पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी रुपये नहीं निकलते थे। इसके बाद बाइक व कार पर बैठे शातिर मशीन के पास पहुंचकर चाबी से शटर खोलकर डिवाइस में फंसे रुपये निकाल लेते थे। रुपये न निकलने पर ग्राहक का नुकसान नहीं होता था। मशीन से ट्रांजेक्शन न होने पर उसे बैंक से रकम वापस आ मिल जाती थी, इसलिए कोई ग्राहक न थाने जाता था और न ही बैंक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed