{"_id":"689cf92daaa410cb2306a19f","slug":"two-miscreants-who-stole-passengers-mobiles-were-caught-kanpur-news-c-362-1-ka11006-129012-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यात्रियों के माेबाइल चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यात्रियों के माेबाइल चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे
विज्ञापन
कानपुर। जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन में यात्रियों का कीमती सामान व मोबाइल लूटने वाले दो शातिर दबोचे हैं। इनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
कानपुर सेंट्रल की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ स्टेशन परिसर व आउटर पर चेकिंग कर रहे थे तभी हैरिसगंज पुल के निकट दो संदिग्ध युवक दिखे। दोनों की तलाशी लेने पर तीन मोबाइल बरामद हुए। मोबाइलों की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। पकड़े गए दोनों आरोपी लाल बंगला निवासी मो. जीशान और न्यू लेबर कॉलोनी दादानगर निवासी शुभग मिश्रा हैं।