{"_id":"615f4d8e8ebc3ed0984a9a58","slug":"two-lakhs-robbed-from-retired-postal-worker-going-home-after-withdrawing-money-from-state-bank-akbarpur-news-knp656952765","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त डाक कर्मी से दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त डाक कर्मी से दो लाख लूटे
विज्ञापन
रूरा। कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड डाक कर्मी से चिलौली गांव के पास बाइक सवारों ने रुपयों से भरा झोला छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
गहोबा गांव निवासी रिटायर डाक कर्मी गंगा पाल ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को रूरा की एसबीआई शाखा से दो लाख रुपये निकाल कर मोपेड से अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान चिलौली गांव के समीप सुनसान जगह पर लघुशंका के लिए रुका। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवक रुपयों से भरा झोला लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)