फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two labourers died in auraiya road accident

Auraiya Accident: हाईवे पर काम कर रहे दो मजदूरों को कंटेनर ने कुचला, मौत

Wed, 28 Sep 2022 04:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Sep 2022 04:22 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से दो मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन
two labourers died in auraiya road accident
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर सड़क की मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंटेनर कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब इटावा से कानपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर के चालक ने संतुलन खो दिया। सड़क पर पेचवर्क कर रहे पप्पू (50) पुत्र रामदास निवासी सोनासी अनंतराम औरैया को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी भगाई तो वह आगे खड़े ओरियंटल के एक डंपर से टकरा गया।
विज्ञापन


जिससे डंपर में मौजूद मजदूर जसवंत (52) निवासी कटैया रमपुरा निवासी अजीतमल की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि कंटेनर अंबाला से दवाइयां लेकर कटक भुवनेश्वर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed