फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two laborers died in a road accident in hardoi

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर दो मजदूरों की मौत

Wed, 24 Feb 2021 02:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died in a road accident in hardoi
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में पसनेर के निकट ट्रैक्टर से कुचल कर दो मजदूरों की मौत हो गई। कन्नौज जनपद के टिकुरियनपुरवा निवासी महेश (45) और फूल सिंह (43) ईंट भट्टे पर काम करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट भरकर पसनेर गांव गए थे। वापस जाते समय पसनेर के निकट अचानक सामने से एक वाहन के आ जाने पर चालक ने ट्रैक्टर में ब्रेक लगा दिया। चालक के बगल की सीट पर बैठे महेश और फूल सिंह आगे गिर गए और ट्रैक्टर के पहिए दोनों के ऊपर से निकल गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed