{"_id":"6ad90aee94ac4f6d2b04bcc5","slug":"farmers-raised-the-issue-of-dilapidated-power-lines-and-nighttime-power-cuts-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158820-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जर्जर लाइन और रात की कटौती का किसानों ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जर्जर लाइन और रात की कटौती का किसानों ने उठाया मुद्दा
विज्ञापन
फोटो 59: किसानों की समस्या सुनतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल और मौजूद किसान। संवाद
हरदोई। किसान दिवस में किसान संगठन पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर बिजली लाइन और रात की कटौती का मुद्दा उठाया। किसानों ने रात की कटौती और होने वाली समस्या को बताया और इससे छुटकारा दिलाने की मांग की।
विकास भवन में बुधवार को सीडीओ नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। किसान संगठन के पदाधिकारियों-किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बिजली लाइन के कारण हादसों की आशंका रहती है, फॉल्ट अधिक होते हैं और सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती। किसानों ने गांवों में रात में होने वाली बिजली कटौती के समय में बदलाव किए जाने की मांग की।
कहा कि शाम के समय जब खाना बनाने और खाने का समय होता तब कटौती कर दी जाती है। इससे जैसे-तैसे प्रकाश की व्यवस्था कर घरों में काम चलाया जाता है। किसानों ने इसी के साथ रजबहा और नहरों की रबी फसलों में सिंचाई से पहले सफाई कराए जाने का भी मुद्दा उठाया। वहीं भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष राजबहादुर यादव ने शिकायतों के निस्तारण में मनमानी आख्या दिए जाने का आरोप लगाया। कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं होता और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
किसानों ने समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। सीडीओ ने समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाए। बैठक में एलडीएम अरविंद रंजन, सीवीओ डॉ. एके सिंह, डीएओ डॉ. सतीश चंद्र पाठक सहित अधिकारी और किसान संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन डीडी एजी डाॅ. राजेश कुमार ने किया।