फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rahul Gandhi is not a Hindu

राहुल गांधी हिंदू नहीं, उपनिषद और वेद की बात करते हैं तो हंसी आती : योगेंद्र

Thu, 22 Oct 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is not a Hindu
फोटो-61-कार्यक्रम को संबो​धित करते उच्च ​शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व मंच पर मौजूद मंत्री
शाहाबाद। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कांग्रेस और सपा पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। राहुल खुद हिंदू नहीं हैं। उनकी मां और पिता भी हिंदू नहीं हैं। आज जब राहुल उपनिषद और वेद पुराण की बात करते हैं तो हंसी आती है। सपा नेता राज कुमार भाटी के बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उनकी (सपा नेता) आदत ही विभाजन की है। अभी तक जाति और धर्म के नाम पर विभाजित करते थे अब भगवान को भी विभाजित करने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व की सपा और बसपा सरकारों पर भी निशाना साधा। वह शाहाबाद की बड़ी फील्ड में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा और बसपा सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि जनहित की समस्याओं को पूर्व की सरकारों ने अनदेखा किया। इसके उलट भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गाें को लाभान्वित किया जाता है। कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण जब देश के सामने संकट आया तो सरकार ने लोगों का दर्द समझकर उनकी सहायता की। कहा कि 140 करोड़ आबादी वाले देश में आज कोई भी भूखा नहीं सोता है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने उपेंद्र तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रजनी तिवारी नारी शक्ति का प्रतीक हैं। रजनी तिवारी ने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि पति 2007 में विधायक चुने गए थे। तब पता नहीं था कि कोई अनहोनी होने वाली है। परमात्मा ने उन्हें हमसे छीन लिया। इसके बाद बिना रुके और थके लगातार काम किया गया। कहा कि न तो कोई हरा पाया है और न कोई पीछे कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति शारीरिक रूप से साथ नहीं हैंं मगर उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत और अनुराग मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा के जिला मंत्री गोपाल त्रिपाठी ने किया। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी मौजूद रहे। रजनी तिवारी के पुत्र आदि तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया।




ट्राई साइकिल वितरित की, किसानों को भी किया लाभान्वित
उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए। अतिथियों ने इन स्टॉलों का जायजा लिया। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल भी वितरित की गईं। इसके अलावा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से भी पात्रों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed