फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Members of the Kshatriya community should become as tolerant and industrious as Lord Ram: JPS Rathore

भगवान राम की तरह सहनशील और कर्मशील बने क्षत्रिय समाज के लोग : जेपीएस राठौर

Thu, 22 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Members of the Kshatriya community should become as tolerant and industrious as Lord Ram: JPS Rathore
फोटो-09- जीआईसी में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में बोलते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर
हरदोई। क्षत्रिय महासभा के बैनर तले मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में विजय दशमी उत्सव मनाया गया। यहां मेधा सम्मान समारोह भी हुआ। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के गुड़ क्षेत्र से विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि अगर क्षत्रिय न होते तो भारत का इतिहास भी न होता। क्षत्रियों के गौरव से ही भारत का इतिहास रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं के विचारों का समन्वय आयोजन के दौरान देखने को मिला है यह समन्वय समाज के लिए शुभ संकेत है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कर्मशील और शिक्षित होने पर जोर दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम की तरह सहनशील बनने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि आरक्षण जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर होना चाहिए। महाराणा प्रताप की प्रतिमा शहर में स्थापित न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

सांसद जय प्रकाश ने भी कार्यक्रम में कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास में क्षत्रियों का विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 114 मेधावियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न सेवाओं में चयनित क्षत्रिय समाज के 14 युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा नेता राजा बक्श सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान, महिला इकाई की अध्यक्ष सीमा सिंह ने भी विचा रखे। कार्यक्रम के आयेाजक राजपाल सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed