फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Killed, One Injured as Pickup Collides Head-On with Dumper on Bundelkhand Expressway

Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर और पिकअप में भीषण भिड़ंत, हादसे में जालौन के दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 30 Jul 2026 01:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को पिकअप और डंपर की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Two Killed, One Injured as Pickup Collides Head-On with Dumper on Bundelkhand Expressway
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनपद के औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में जान गंवाने वाले दोनों युवक आपस में सगे भाई थे। हादसे में पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Two Killed, One Injured as Pickup Collides Head-On with Dumper on Bundelkhand Expressway
हादसे में जालौन के दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : amar ujala

सुबह 5 बजे हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार 30 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (कुठौंद सीमा क्षेत्र के पास) पिकअप और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) की एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को औरैया के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Killed, One Injured as Pickup Collides Head-On with Dumper on Bundelkhand Expressway
हादसे में जालौन के दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : amar ujala

डॉक्टरों ने दो सगे भाइयों को किया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नसीर (26) और शरीफ (48) पुत्रगण सबीर, निवासी कोंच (जनपद जालौन) के रूप में हुई है। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Two Killed, One Injured as Pickup Collides Head-On with Dumper on Bundelkhand Expressway
हादसे में जालौन के दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : amar ujala

एक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे में पिकअप सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शेर सिंह पुत्र संजन सिंह (निवासी ललितपुर) के रूप में हुई है। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही औरैया सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed