{"_id":"5b855cc342c79246695cdc5f","slug":"two-killed-by-poisonous-insect-bite","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनजान कीडे़ ने छीन ली मामा-भांजी की जिंदगी, पूरे गांव में जादू-टोना की चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान कीडे़ ने छीन ली मामा-भांजी की जिंदगी, पूरे गांव में जादू-टोना की चर्चा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर मामा को राखी बांधने आई थी, छत पर सोए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में मकान की छत पर सोते समय किसी जहरीले कीडे़ ने मामा-भांजी को काट लिया। जानकारी होने पर घरवाले उन्हें तांत्रिकों के पास ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
हमीरपुर राठ चिकासी थाने के टोला खंगारन निवासी हरिश्चंद्र (22) पुत्र केशरी रैकवार अहमदाबाद में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव आया था। त्योहार पर उसकी भांजी रागिनी (4) पुत्री राजेश निवासी कुकरगांव, झांसी भी आई थी। सोमवार रात घर के सभी परिजन खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर राठ चिकासी थाने के टोला खंगारन निवासी हरिश्चंद्र (22) पुत्र केशरी रैकवार अहमदाबाद में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव आया था। त्योहार पर उसकी भांजी रागिनी (4) पुत्री राजेश निवासी कुकरगांव, झांसी भी आई थी। सोमवार रात घर के सभी परिजन खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया
बेहोशी की हालत में भांजी रागिनी, बेहोशी की हालत में लेटा मामा हरिश्चंद्र।
हरिश्चंद्र अपनी भांजी को लेकर छत पर सोया था। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उन्हें किसी जहरीले कीडे़ ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें करौंदी गांव तांत्रिक के यहां ले गए। यहां मामा-भांजी को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शवों को लेकर गांव पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।