{"_id":"6372f55cb2cb22541e4651d3","slug":"two-inspectors-suspended-for-getting-award-from-a-criminal-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले सम्मान, अब निलंबन: डीसीपी ने दरोगाओं पर की कार्रवाई, अपराधी से सम्मानित होने की फोटो हुई थीं वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सम्मान, अब निलंबन: डीसीपी ने दरोगाओं पर की कार्रवाई, अपराधी से सम्मानित होने की फोटो हुई थीं वायरल
Tue, 15 Nov 2022 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:20 AM IST
सार
गुजैनी के कार्यक्रम में शातिर अपराधी से सम्मान कराने पर दो दरोगाओं का निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी ने दरोगाओं पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, संदीप पाल पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
अपराधी से सम्मान पाते हुए दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में अपराधी संदीप पाल से सम्मानित होने वाले दोनों दरोगा सोमवार को निलंबित कर दिए गए। डीसीपी साउथ ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। एसीपी गोविंदनगर को विभागीय जांच सौंपी गई है। वहीं संदीप पाल पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गुजैनी में आठ नवंबर को शातिर अपराधी संदीप पाल ने जागरण का आयोजन किया था। इसमें यादव मार्केट चौकी इंचार्ज गीता सिंह और दरोगा भूप सिंह शामिल हुए थे। संदीप ने दोनों दरोगाओं को सम्मानित किया था। रविवार रात सम्मानित होते दोनों दरोगाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह मामले का संज्ञान लेकर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने दरोगाओं को निलंबित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दरोगाओं पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संदीप पाल के खिलाफ 11 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इसमें हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, गुंडा एक्ट, मादक पदार्थ की तस्करी और जुआ के केस शामिल हैं। डीसीपी का कहना है कि आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी। बता दें कि खाकी और अपराधी के गठजोड़ की तस्वीरें पुलिस महकमे से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।