{"_id":"600448b10ca886453d094527","slug":"two-injured-in-tiger-attack-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बाघ के हमले में दो घायल, बस्ती के आसपास पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बाघ के हमले में दो घायल, बस्ती के आसपास पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत
Sun, 17 Jan 2021 08:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे बरौंधा जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीणों पर एक बाघ ने हमला कर दिया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसी बाघ ने रविवार सुबह जरमोहरा गांव के पास फिर से दो ग्रामीणों पर हमला कर उनको घायल कर दिया, अन्य ग्रामीणों के मौके पर आ जाने से बाघ भाग निकला।
घायलों को सतना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्ती के आस पास बाघ के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। जिले के मानिकपुर व सीतापुर सीमा क्षेत्र से सटे मप्र के बरौंधा गोपालपुर पंचायत के बंसाकर खरपहाई जंगल में शनिवार शाम को लकड़ी काटने गए ग्रामीण बाघ की दहाड़ सुनकर जंगल से लौटने लगे, लेकिन रास्ते में ही बाघ ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
इसी बीच दूसरे रास्ते से आ रहे छह ग्रामीणों के शोर मचाने और उसकी ओर दौड़ने से बाघ भाग निकला। रविवार सुबह दो दर्जन ग्रामीण धारदार हथियार व अन्य शस्त्र लेकर गांव से सटे जंगल में पहुंचे, तो वहां दो हिरन मृत मिले। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ ने ही इनका शिकार किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा खरपहाई जंगल से पंाच किमी आगे अमरपाटन के जरमोहरा गांव के पास बाघ ने रविवार सुबह गांव के रामलखन केवट व खरवाही पुरवा निवासी नीरज कुशवाहा पर हमला कर दिया। बस्ती से सटे इलाके में बाघ के हमले की जानकारी होते ही कई ग्रामीण वहां पहुंचे तो बाघ भाग निकला।
घायलों को ग्रामीणों ने सतना अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिनों के अंदर दो स्थानों पर बाघ के हमला करने की घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। मानिकपुर के रानीपुर वन्य जीव विहार के क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि मप्र सीमा क्षेत्र से बाघों का मूवमेंट मानिकपुर की ओर भी रहता है। मप्र क्षेत्र में दो स्थानों पर बाघ के हमले की जानकारी मिली है।