फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two including auto driver beaten up on suspicion of child thief

आटो चालक समेत दो को बच्चा चोर बता ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 30 Aug 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two including auto driver beaten up on suspicion of child thief
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम गांव में बुधवार की देरशाम अपने साथी के साथ सड़क पर गिरे मोबाइल फोन को खोज रहे ऑटो चालक व एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में पीट दिया। पिटाई से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं, अफवाह फैलाकर पिटाई करने वाले दस नामजद और 15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गजनेर के नहोली गांव निवासी विकास पंडित ऑटो चालक है। वह जैनपुर में रहता है। बुधवार रात 9 बजे विकास अपने साथी हिम्मापुरवा गांव निवासी पिंटू के साथ नबीपुर से गजनेर की ओर ऑटो से जा रहे थे। कौसम गांव के बाहर विकास का मोबाइल कहीं गिर गया। वह मोबाइल खोजने गजनेर की ओर जाने लगा। कौसम गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित एक मंदिर में भगवान कृष्ण की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। वहां काफी भीड़ थी। भीड़ देखकर ऑटो चालक विकास ने अपना ऑटो रोक दिया। इसी दौरान चालक के मनाकर करने के बावजूद गांव के तीन बच्चे ऑटो में बैठ गए। कुछ ही देर तीनों बच्चे ऑटो से उतर कर घर चले गए। इसी बीच किसी ने ऑटो से बच्चा चोरी कर ले जाने की झूठी अफवाह फैला दी।
विज्ञापन

ग्रामीण ऑटो चालक व उसके साथी पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से पिंटू बेहोश होकर गिर गया। किसी ने इसकी सूचना गजनेर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को भीड़ से निकाल गजनेर पीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने बताया कि ऑटो चालक विकास की तहरीर पर 10 नामजद व 15 अज्ञात पर मारपीट, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में से सुनील, मुक्ता प्रसाद, मनोज, दसरथ, आदित्य, पप्पू उर्फ वीरभान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य नामजद छोटे, अंकुल, शनी, पप्पू संखवार की तलाश की जा रही है। पुलिस को एक वीडियो मिला है इससे अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।

बच्चा चोर अफवाह में छह के खिलाफ शांतिभंग
सरवनखेड़ा। गजनेर पुलिस ने कौसम गांव में बच्चा चोरी की अफवाह में दो लोगों की पिटाई के मामले में गांव के छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष शशिभूषण ने बताया कि गांव के राकेश, राजू सोनकर, राजेश, भीम सिंह, अनमोल छोटे को बच्चा चोर की अफवाह में मौजूद रहने पर गिरफ्तार किया गया है। इन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed