फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two hundred Railway workers statement will be record in Kaifiyat Express accident

कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटना मामले में 200 रेलकर्मियों के होंगे बयान दर्ज

Fri, 25 Aug 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
two hundred Railway workers statement will be record in Kaifiyat Express accident
औरैया में दुर्घटनाग्रस्त कैफियत एक्सप्रेस की तस्वीर (फाइल फोटो)
कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटना मामले की जांच शुक्रवार की सुबह से कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित सीटीएम कार्यालय में शुरू हुई। फफूंद, पाता एवं अछल्दा से जुड़े लगभग दो सौ अधिकारियों, कर्मचारियों के लिखित एवं मौखिक बयान दर्ज किए जाएंगे। अभी यह जांच प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। इसमें आम लोगों के भी बयान किए जाने हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात पाता एवं अछल्दा रेलवे स्टेशनों के मध्य रेलवे ट्रैक पर मिट्टी भरे डंफर के आ जाने के कारण कैफियत एक्सप्रेस डिरेल हो गई थी। इस दुर्घटना की शुक्रवार एवं शनिवार को जांच प्रक्रिया शुरू होने की तिथि नियत की गई थी। शुक्रवार की सुबह से मुख्य परिचालन प्रबंधक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के कार्यालय में रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल लखनऊ सतीश कुमार पांडेय एवं अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू की। कई अधिकारियों कर्मचारियों के लिखित बयान लिए गए। कई कर्मचारियों के मौखिक बयान लिए गए। शुक्रवार को पाता, अछल्दा एवं फफूंद के लगभग दो सौ अधिकारी कर्मचारी बयान देने पहुंचे।
विज्ञापन


कानपुर में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचने वालों में फफूंद से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी, दुर्घटना के बाद ज्वाइंट नोट बनाने वाले अधिकारी, दुर्घटनाग्रस्त अप कैफियत एक्सप्रेस के ड्राइवर, गार्ड, दुर्घटना से पहले डाउन लाइन से गुजरी ट्रेन के ड्राइवर गार्ड, पाता एवं अछल्दा के आन डयूटी स्टेशन मास्टर, घटनास्थल के आसपास तैनात ड्यूटी पर तैनात कीमैन, आसपास के क्रासिंगों पर तैनात गेट मैन आदि अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि दर्ज कराए गए बयानों के बारे में अधिकारी जानकारी देने से बचते नजर आए। हालांकि बताते हैं कि शनिवार को अधिकारियों कर्मचारियों के साथ आम लोगों के बयान होने के बाद जांच टीम घटनास्थल का भी दौरा कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट नोट में भी रेलवे ने डंपर को माना हादसे की वजह 
कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटना मामले में हादसे के बाद विभिन्न विभागों का ज्वाइंट नोट तैयार हुआ। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने माना कि ट्रैक पर आए डंपर के कारण ही दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद यह ज्वाइंट नोट आरपीएफ, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कानपुर, टीआई फफूंद, एसएसई सिग्नल, एसएसई रेल पथ फफूंद, एसएसई पीआरडी इटावा, सीएलआई कानपुर ने बनाया है।

-अछल्दा, पाता, फफूंद के बुलाए गए थे अधिकारी व कर्मचारी  
-दो दिन तक होंगे बयान, बाद में टीम के दौरा करने की उम्मीद  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed