फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two house destroyed by fire in auraiya

औरैया: आग से तबाह हुए दो परिवार, खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर

Wed, 11 Mar 2020 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Mar 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Two house destroyed by fire in auraiya
आग से तबाह हुई विटानी देवी घटना की जानकारी देती हुई - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सहायल के गांव नराही में सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे दो मकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी और आग बुझाने में जुट गए। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुलाई, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तबाह हुए परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग तहसील प्रशासन से की। बुधवार की सुबह दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 12 बजे क्षेत्र के गांव नराही निवासी उजयारी लाल पुत्र रामशंकर प्रसाद और विटानी देवी पत्नी रामशंकर गांव में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में परिवार समेत गए। तभी उनके मकानों में भीषण आग लग गई। मकानों से उठतीं आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मकान मालिकों और थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिकों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घरों में रखा लगभग सभी सामान जलकर राख हो चुका था।

आग से तबाह हुआ परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। अग्निपीड़ित उजयारी लाल ने बताया कि आग से घर में रखे लगभग 15 हजार रुपये, दैनिक उपयोग का सामान, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, अनाज आदि सबकुछ जलकर राख हो गया है। इधर पीड़ित विटानी देवी ने बताया कि आग से घर में रखे आग से वह भी तबाह हो गई है। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया है। अग्निपीड़ित परिवारों के सामने अब खाने के लाले है और वह अब खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इधर ग्रामीणों ने दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिती को देखते हुए घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी और दोनों परिवारों को आर्थिक मदद शासन से दिलाए जाने की मांग की। तो वहीं ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को अनाज भी मुहैया कराया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद बुधवार की शाम को लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने मौके पर जाकर मुआयना किया और शीघ्र आर्थिक मदद का आस्वासन दिया।

जिससे अग्निपीड़ित और ग्रामीणों में प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने बुधवार की सुबह तहरीर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed