फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two Hindu families reached Chitrakoot from Pakistan, narrated the painful story, said  the abuse is not stoppi

UP: पाकिस्तान से चित्रकूट पहुंचे दो हिंदू परिवार, सुनाई दर्द भरी दास्तां, पुलिस खंगाल रही है सबका रिकॉर्ड

Fri, 04 Aug 2023 08:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 08:30 PM IST
सार

Chitrakoot News: पाकिस्तान के हालात बेहद खराब हैं। वहां महंगाई चरम पर है और आम जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल है। साथ ही, हिंदूओं पर अत्याचार रुक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि हमें जल्द से जल्द नागरिकता दी जाए।

विज्ञापन
Two Hindu families reached Chitrakoot from Pakistan, narrated the painful story, said  the abuse is not stoppi
पाकिस्तानी हिंदू परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं का पलायन जारी है। वहां से आकर लोग भारत में शरण ले रहे हैं। ऐसे ही दो परिवार धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे हैं, जो पाकिस्तान से आए हैं। परिवार ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों की दर्दभरी दास्तां बयां की है। कहा कि वहां हिंदूओं पर अत्याचार नहीं रूक रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में पाकिस्तान के दो हिंदू परिवारों के 15 लोग शुक्रवार को जिले के संग्रामपुर गांव पहुंचे। स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले के घर पाकिस्तानियों के ठहरे होने की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एलआईयू और पुलिस की टीमें गांव पहुंच गईं। घर की घेराबंदी कर पाकिस्तानियों से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

लाने वाले समाजसेवी को सीतापुर चौकी में बैठा लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना कि मामला गंभीर है। जांच के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय कर्वी से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित सीतापुर चौकी के संग्रामपुर निवासी कमलेश कुमार पटेल के साथ शुक्रवार की सुबह 15 पाकिस्तानी हिंदू गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पूर्व पाकिस्तान से भारत आए थे
कमलेश ने घर पर ही इनके रुकने का इंतजाम किया। पाकिस्तानियों के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इससे गांव में हलचल मच गई। पाकिस्तान के कराची स्थित खैरपुर निवासी राकेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि बेरोजगारी और महंगाई के चलते लगभग दो माह पूर्व पाकिस्तान से भारत आए थे।

पाकिस्तानियों और उनको लाने वाले कमलेश से पूछताछ
कुछ दिनों तक दिल्ली स्थित भाटी माइंस में रिश्तेदारों के यहां रुके थे। वीजा की निर्धारित अवधि समाप्त हो गई है।इसके नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। उधर, एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देश पर पुलिस बल और एलआईयू के उपाधीक्षक अनुज मिश्र गांव पहुंचे। पाकिस्तानियों और उनको लाने वाले कमलेश से पूछताछ की।

पुलिस खंगाल रही है सबका रिकॉर्ड
पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। पाकिस्तानियों से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तानियों के कागजात की जांच की जा रही है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। इनको लाने वाले का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

वीजा बढ़ाने की एप्लीकेशन दी है
पाकिस्तानी हिंदू परिवार के सदस्यों ने बताचीत में बताया कि पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार ने दिल्ली एम्बेसी में वीजा बढ़ाने की एप्लीकेशन दी है। उन्होंने बताया कि बाघा बॉर्डर पार कर हम अमृतसर पहुंचे और वहां से नई दिल्ली आए। वहां से चित्रकूट पहुंचे हैं।



सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द नागरिकता दी जाए
पाकिस्तान के हालात बेहद खराब हैं। वहां महंगाई चरम पर है और आम जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल है। साथ ही, हिंदूओं पर अत्याचार रुक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि हमें जल्द से जल्द नागरिकता दी जाए। साथ ही, हमें बसने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed