{"_id":"69693d85298dc2dd1a078800","slug":"two-heads-of-the-district-will-participate-in-the-duty-parade-kanpur-news-c-220-1-akb1002-136872-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कर्तव्य पथ परेेड में शामिल होंगे जिले के दो प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कर्तव्य पथ परेेड में शामिल होंगे जिले के दो प्रधान
Fri, 16 Jan 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली राष्ट्रीय परेड में जिले के अलियापुर व बील्हापुर के प्रधान शामिल होंगे। दोनों को पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने भेजा बुलावा भेजा है।
अमरौधा ब्लॉक के बील्हापुर ग्राम पंचायत में प्रधान मुशर्रत खान को बेहतर काम के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कृत कर चुके हैं। इसी प्रकार मैथा ब्लॉक के अलियापुर ग्राम पंचायत के प्रधान गोपाल ने भी गांव में अच्छे काम कराए हैं। साफ-सफाई के साथ ही अन्य विकास योजनाओं पर इन दोनों ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है।
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय परेड में दोनों प्रधान जीवनसाथी संग विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रदेश से केवल 33 प्रधान व उनके जीवनसाथियों को विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय परेड में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। डीपीआरओ विकास पटेल ने बताया कि बील्हापुर व अलियापुर ग्राम प्रधानों को विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय परेड में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।