फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two groups clashed over stuffing of soil

मिट्टी भराई को लेकर दो गुट भिड़े, ताने असलहे

Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over stuffing of soil
कानपुर देहात। रनियां औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन शराब फैक्टरी में मिट्टी भराई के लिए दो गुटों में संघर्ष की नौबत आ गई है। शुक्रवार रात किसान नगर से मिट्टी लेकर पहुंचे डंपरों को रोककर दूसरे पक्ष ने विरोध किया।
विज्ञापन

वहीं मिट्टी भरान करने पर चालकों को जान से मारने की धमकी दी। इससे कुछ ही देर में दोनों पक्ष फैक्टरी गेट पर एकत्र होकर मारपीट करने लगे। अवैध असलहे निकाल लिए गए। एक पक्ष के मौके से भागने पर मामला टल गया। दोनों पक्षों में किसी ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के लाटा गांव के पास गुरुवार रात अवैध मिट्टी खनन पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो खनन माफियाओं पथराव किया था। इस घटना के दूसरे ही दिन शुक्रवार रात फिर संघर्ष हो गया। एक पक्ष किसान नगर से मिट्टी लाकर निर्माणाधीन शराब फैक्टरी में भराई कर रहा है। जबकि दूसरा पक्ष लाटा गांव के पास खनन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात किसान नगर से मिट्टी भरे डंपर फैक्टरी गेट पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने रोक लिया। साथ ही मिट्टी भराी का काम छोड़ने के लिए कहा। डंपर चालकों को मिट्टी लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे दोनों पक्ष मौके पर एकत्र हो गए। गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्षों ने अवैध असलहे निकाल लिए। इससे अफरा तफरा मच गई। एक पक्ष मौके से भाग गया।
इससे मामला टल गया। इसकी जानकारी पर फैक्टरी प्रबंधन के लोग पहुंचे और गेट बंद कराकर मिट्टी भराई के काम में रोक लगा दी। इस घटनाक्रम के बाद भी पुलिस बेखबर है। वह तहरीर का इंतजार कर रही है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने कहा कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
अफसर बंद नहीं करा पा रहे रात में खनन
रनियां औद्योगिक क्षेत्र रात में मिट्टी भराई का काम तेजी से चल रहा है। रात में खनन पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर खनन बंद नहीं करा पा रहे हैं। चिरौरा रोड पर निर्माणाधीन एक शराब फैक्टरी में मिट्टी भराई को लेकर कई गुट सक्रिय हैं। इसमें सभी के बीच आपसी टकराव की नौबत है। इनमें से कुछ के पास अनुमति है तो वह सिर्फ दिन में नियमानुसार खनन की है।
इसके बाद भी वह रात में खनन कर रहे हैं और मिट्टी खुदाई के लिए जेसीबी व पोकलैंड तक इस्तेमाल कर रहे हैं। अफसर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। साथ ही अनुमति होने की बात कह पल्ला झाड़ लेते हैं। अगर लगातार अनदेखी जारी रही तो किसी भी दिन बड़ी घटना घट सकती है।
एक खनन माफिया को अफसरों का संरक्षण
कानपुर देहात। कानपुर से आए एक खनन माफिया को जिले में पुलिस व अफसरों का खूब संरक्षण मिल रहा है। इससे उसके हौसले बुलंद है। उसने कई बार लोगों के साथ मारपीट व पथराव करने की घटना की है। हर बार पुलिस उसके सहयोग में आगे खड़ी हो जाती है। इससे रनियां क्षेत्र में खनन का काम करने वालों के बीच गुटबाजी बढ़ती जा रही है।

लाटा गांव में ग्रामीणों व मीडिया कर्मियों पर पथराव करने वाले खनन माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। शुक्रवार रात उसने फिर चिरौरा रोड पर स्थित निर्माणाधीन शराब फैक्टरी के गेट पर साथियों के साथ बवाल किया। साथ ही खुद रात में मिट्टी खनन का काम बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed