फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two girls were kidnapped, then taking them to Kanpur village and sexual harassment

UP: कचरा बीनने वाली दो बच्चियों का अपहरण, कानपुर देहात ले जाकर दरिंदों ने की हैवानियत की हदें पार

Sun, 19 Nov 2023 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Nov 2023 09:13 AM IST
सार

12 नवंबर को दो नाबालिग किशोरियां औरैया के दिबियापुर रोड पर सड़क पर पड़े कचरे से पन्नियां बीन रहीं थीं। इसी बीच पहुंचे आरोपियों ने उन्हें बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बिठाया। इसके बाद आरोपी दोनों किशोरियों को कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पिंडार्थू में नहर किनारे ले गए। आरोप है कि यहां उन्होंने किशोरियों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Two girls were kidnapped, then taking them to Kanpur village and sexual harassment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया में कचरा बीनने वाली दो किशोरियों को बहलाकर कानपुर देहात क्षेत्र के पिंडार्थू ले जाकर दो आरोपियों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 12 नवंबर को हुई इस घटना में पुलिस ने शुक्रवार देर रात सामूहिक के बाल अपराधी समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी जीतू व एक अन्य नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि 12 नवंबर को दोनों किशोरियां दिबियापुर रोड पर सड़क पर कबाड़ बीन रही थीं। इसी बीच बाइक लेकर पहुंचे आरोपियों ने उन्हें बहलाकर अपनी बाइक पर बिठा लिया। 
विज्ञापन


आरोपी किशोरियों को लेकर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पिंडार्थू में नहर किनारे ले गए और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। खेत पर काम कर रही एक महिला की नजर जब आरोपियों पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। आरोपी किशोरियों को छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने दोनों किशोरियों को औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल ने बताया कि किशोरियों से पूछताछ से आरोपियों का पता न लगने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शुक्रवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों पर अपहरण व पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाईं हैं।
 

बहला फुसलाकर कर अपनी बाइक पर बिठाया
12 नवंबर को दो नाबालिग किशोरियां दिबियापुर रोड पर सड़क पर पड़े कचरे से पन्नियां बीन रहीं थीं। इसी बीच पहुंचे आरोपियों ने उन्हें बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बिठाया। इसके बाद आरोपी दोनों किशोरियों को कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पिंडार्थू में नहर किनारे ले गए। आरोप है कि यहां उन्होंने किशोरियों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
    
 

औरैया पुलिस से संपर्क कर दोनों किशोरियों को सुपुर्द किया
इसी दौरान पास में ही खेत पर काम करने वाली एक महिला की नजर जब आरोपियों पर पड़ी, तो उसने चीखना शुरू कर दिया। अचानक से शोरगुल सुनते ही आरोपी भाग निकले। जानकारी पर पहुंची सिकंदरा पुलिस दोनों किशोरियों को लेकर थाना पहुंची, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने औरैया पुलिस से संपर्क कर दोनों किशोरियों को सुपुर्द किया।

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पकड़ा
किशोरियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed