{"_id":"5f5a7ee08ebc3e439c752e53","slug":"two-girls-of-the-prison-house-jumped-from-the-roof-and-escaped-report-on-seven-including-four-women-homeguards","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवासिनी गृह मामला: किशोरियों का सुराग नहीं, चार महिला होमगार्ड समेत सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवासिनी गृह मामला: किशोरियों का सुराग नहीं, चार महिला होमगार्ड समेत सात पर रिपोर्ट
Fri, 11 Sep 2020 01:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका संरक्षण गृह
- फोटो : amar ujala
कानपुर के स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से दो किशोरियों के भागने के मामले में पुलिस ने अधीक्षिका की तहरीर पर चार महिला होमगार्ड समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कमांडेंट ने चारों होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। उधर पुलिस अभी तक किशोरियों का पता नहीं लगा सकी है। एक किशोरी गर्भवती भी है।
बालिका गृह की दीवार फांदकर मंगलवार रात को भागी एक किशोरी (16) मैनपुरी जसवंतनगर और दूसरी किशोरी (17) आगरा के इरादतनगर की है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि अधीक्षिका उर्मिला गुप्ता की तहरीर पर महिला होमगार्ड मंजूलता, मनोरमा, निशा, रत्नेश सिंह के अलावा शिफ्ट प्रभारी अफसाना बेगम, कर्मचारी हेमलता व रजनी के खिलाफ लापरवाही और सरकारी अभिरक्षा से किसी के फरार होने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीमें आगरा और इटावा रवाना
पुलिस की जांच में सामने आया है कि किशोरियों को भगाने में इटावा के एक शख्स का हाथ है। इसलिए गुरुवार को दो टीमें आगरा और इटावा के लिए रवाना हुई हैं। पुलिस किशोरियों के परिजनों के अलावा जो आरोपी इन दोनों मामलों में जेल गए हैं, उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बालगृह के आसपास लगे कैमरे भी खंगाले हैं। उस वक्त दो युवक खड़े नजर आए हैं। आशंका है कि इन्हीं के साथ किशोरियां गई हैं।