फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two girls coming out from mouth of death

रोंगटे खड़े कर देगी ‘मौत’ से बाहर निकाली इन दो लड़कियों की कहानी  

Mon, 20 Mar 2017 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
two girls coming out from mouth of death
सुरक्षित बचाई गई दोनों लड़कियों के साथ आरपीएफ एसआई - फोटो : अमर उजाला
मौत के मुंह से बाहर निकली दो लड़कियों की कहानी सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।  दोनों छात्राएं चलती ट्रेन से नीचे उतर रही थीं तभी पैर फिसल जाने की वजह से दोनों प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गईं। ट्रेन स्पीड से बढ़ रही थी साथ में ये दोनों लड़कियां भी चीखती हुई आगे बढ़ती जा रही थीं। दोनों का अाधा शरीर चलती ट्रेन में रफ्तार पकड़े पहिये के बिल्कुल नजदीक था और आधा शरीर दरवाजे के पास। तभी चीख-पुकार सुनकर दौड़े आरपीएफ जवानों ने जान जोखिम में डालकर इन दोनों को ‘मौत के मुंह’ से बाहर निकाल लिया। अगर थोड़ी देर हो जाती तो ये दोनों लड़कियां ट्रेन के नीचे आकर कुचलकर मर जातीं।    
विज्ञापन

 
कासगंज जनपद के सूर्यपड़ा मोहल्ला निवासी मेहरुननिशा (17) व खुशबू (15) पुत्री असलम अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए कन्नौज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। जैसे ही कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस 15037 प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो भीड़ के चलते उनके  परिवार के अन्य सदस्य तो गाड़ी में नहीं चढ़ पाए लेकिन वह दोनों सीट में जाकर बैठ गईं। गाड़ी चलने पर उन्होंने देखा कि उनके परिवार के अन्य सदस्य प्लेटफार्म पर ही खड़े हैं। इस पर वह चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूदने लगीं। उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। तभी आरपीएफ सिपाही शंभूनाथ यादव, किशोर सिंह और राममूरत ने दौड़कर छात्राओं की जिंदगी बचा ली। छात्राओं के हल्की खरोंच है। वह सहमी हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed