फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two friends who came to drop their sisters at the police station were arrested.

Kanpur News: सगी बहनों को थाना छोड़ने आए दो दोस्त गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two friends who came to drop their sisters at the police station were arrested.
रूरा। शिवली बाजार में खरीदारी करने गईं सगी बहनों को कन्नौज के दो दोस्त बहला कर साथ ले गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो जाने की जानकारी पर युवक किशोरियों को छोड़ने रूरा थाना आए थे। किशोरियों के कोर्ट में विपक्ष में बयान देने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पांच मार्च को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियां कपड़े खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थीं। जब देर शाम बेटियां वापस नही लौटीं तो उसने बड़ी बेटी से फोन पर संपर्क किया। बेटी ने बताया कि वह दोनों कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा के साथ सोनीपत जा रही हैं। अगले दिन बेटियों ने फोन कर शादी करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पर अगले दिन गुरूवार को कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी विशाल व कृष्णा दोनों किशोरियों को थाना छोड़ने आए थे। किशोरियों के कोर्ट में दिए गए बयान पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम व यौन शोषण की धारा बढ़ाई गई थी। इस पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को थाना गेट से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोनों परिजन के डर व प्राथमिकी दर्ज हो जाने की जानकारी पर किशोरियों को थाने छोड़ने के लिए आए थे। उन्हें लगता था कि किशोरी उनके पक्ष में बयान देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed