फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two friends sinking in yamuna betwa river in hamirpur

यमुना-बेतवा के संगम तट पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्त नदी में डूबे 

Thu, 19 Apr 2018 10:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
two friends sinking in yamuna betwa river in hamirpur
डेमाे पिक
हमीरपुर यमुना और बेतवा नदियों के संगम पर गुरुवार सुबह 10 बजे पिकनिक मनाने गए चार किशोरों में दो की नदी में डूबने से मौत हो गई। एक को मल्लाह ने बचा लिया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव निकाले जा सके। 
विज्ञापन


अलग-अलग स्कूलों में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले छात्र शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथी दरवाजा मोहल्ला निवासी मयंक कुशवाहा (17) पुत्र मनोज, ऋषभ (16) पुत्र राजेश गुप्ता, हर्ष (17) पुत्र हरनारायण और इसी कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कालोनी भिलांवा निवासी अभिषेक (16) पुत्र शंभूदयाल गुरुवार सुबह दो बाइकों से जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर संगमहेश्वर के आगे यमुना और बेतवा नदियों के संगम तट पर पहुंचे।
विज्ञापन


मयंक और ऋषभ नदी में कूदकर नहाने लगे। खिलवाड़ करते दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख हर्ष उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा, पर वह भी डूबने लगा। इस पर अभिषेक ने मल्लाहों को आवाज दी। एक मल्लाह ने पहुंचकर लाठी के सहारे डूब रहे हर्ष को बचा लिया, पर मयंक व ऋषभ गहरे पानी में समा गए। जिस स्थान पर दोनों किशोर डूबे, वहां गहराई ज्यादा होने से मल्लाह ने भी नदी में उतरने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने साथियों के परिजनों के साथ ही कोतवाली और यूपी 100 को सूचना दी। पुलिसकर्मियों के साथ दमकलकर्मी, सीओ रजनीश उपाध्याय, अतिरिक्त एसडीएम वीर बहादुर यादव, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मल्लाहों की मदद से नदी में जाल डालकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मयंक व ऋषभ के शव निकाले तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed