फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two friends one president second presidential medalist

दो दोस्त: एक राष्ट्रपति, दूसरा राष्ट्रपति पदक विजेता

Wed, 26 Jul 2017 04:17 PM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
Two friends one president second presidential medalist
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दोस्त
अखबारों में रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने की खबर पढ़कर उनके बचपन के दोस्त विद्यासागर शर्मा बीएनएसडी इंटर कॉलेज पहुंचे। प्रिंसिपल और स्टूडेंटों को उस दौर के फोटो दिखाए और संस्मरण सुनाए। विद्यासागर सेना से रिटायर हो चुके हैं और दो बार के राष्ट्रपति पदक विजेता हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि दोनों में गहरी दोस्ती थी। 1959-60 में हाईस्कूल साथ किया। इसके बाद वो सेना में भर्ती हो गए। बताया कि कोविंद पढ़ाई में बहुत तेज थे। वो धोती पहन कर स्कूल आते थे। कहा हम दोनों ही बहुत गरीब परिवारों से थे। गरीबी के चलते उनकी शर्ट जब फटी होती थी तो उसे छिपाने के लिए गर्मियों में भी कोट पहन कर आते थे। इस पर साथी उन पर हंसा करते थे। हम उन्हें यह भी नहीं बता पाते थे कि कोट पहनना हमारी मजबूरी थी।
विज्ञापन


कोविंद नमक-रोटी लाते थे, कभी हम रोटी-अचार लाते थे। शिक्षकों का इतना सम्मान था कि बगल से अगर निकल जाएं तो हम लोग छिप जाते थे। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती होने के बाद 1965 और 1971 के दो युद्ध लड़े। दोनों में ही राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। कहा, शहीद वीर अब्दुल हमीद उनकी ही बटालियन में थे। वर्तमान में वे सैनिक विहार बर्रा बाईपास में रहते हैं। उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. रामचंद सिंह को उस वक्त की ग्रुप फोटो दिखाए जिसमें कोविंद समेत पूरी क्लास तत्कालीन प्रिंसिपल मौजूद हैं। साथ ही पदक भी दिखाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed