फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two forest teams went in search of the attacking leopard, people were alerted.

Kanpur News: हमलावर तेंदुआ की तलाश में उतरी दो वन टीमें, लोगों को किया सतर्क

Thu, 12 Feb 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two forest teams went in search of the attacking leopard, people were alerted.
कानपुर देहात/राजपुर। भोगनीपुर वन रेंज में 10 दिन से तेंदुआ की मौजूदगी है। तेंदुआ हमला कर घोड़ा मार चुका है। बुधवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी की अगुवाई में दो वन टीमों ने सघन कांबिंग कॉम्बिंग की हालांकि इस दौरान तेंदुआ ट्रैश नहीं हो सका। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क किया है और समूह में लाठी डंडा लेकर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिबैर की मड़ैया में सबसे पहले 2 फरवरी की रात में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से वह गुबार और फिर जल्लापुर में दिख चुका है। सीसीटीवी फुटेज में भी जल्लापुर में तेंदुआ चहल कदमी करते कैद हुआ है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए बीते सोमवार शाम को ही जल्लापुर में पिंजड़ा रखा गया है। हालांकि इसके बाद तेंदुआ दूसरी ओर निकल गया और हमला कर घोड़ा मार डाला। तेंदुआ के वह दस किमी के दायरे में चहल कदमी करने और घोड़ा को मार डालने की घटना के बाद से ग्रामीण अधिक डरे हैं।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पांडेय की अगुवाई में वन कर्मियों की दो टीमों ने बुधवार को जल्लापुर, दमनपुर, विजहरा, पिचौरा आदि गांवों में सघन कांबिंग की। कई घंटे धूल फांकने के बाद भी वन टीमें तेंदुआ को ट्रैश नहीं कर सकीं। टीम में रेंजर स्वामीदीन, डिप्टी रेंजर गुरुनारायण, वन दरोगा आशीष कन्नौजिया, वन रक्षक इंद्रेश कुमार, कात्यायनी मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ एके पांडेय ने बताया कि अभी कानपुर प्राणि उद्यान प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। वन टीमों की कांबिंग में तेंदुआ के पैर के निशान नहीं मिले हैं। इसकी वजह से उसकी आवाजाही की दिशा ट्रैश नहीं हो सकी है। लोगों को सतर्क किया गया है। घर के बाहर या खुले में न लेटने और समूह में हाथ में लाठी या डंडा लेकर चलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed