फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two farmers were given revised land records, 386 complainants returned with assurances.

Kanpur News: दो किसानों को दी गई संशोधित खतौनी, आश्वासन लेकर लौट गए 386 फरियादी

Sun, 22 Feb 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two farmers were given revised land records, 386 complainants returned with assurances.
कानपुर देहात। मैथा तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई हुई। डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं गई। कुल 75 शिकायतें रहीं। इसमें खामी दुरुस्त कराकर दो किसानों को संशोधित खतौनी दी गई। इधर छह तहसीलों में कुल 399 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से केवल 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

मैथा तहसील सभागार में दिवस की सुनवाई के दौरान ककरदही से पहुंचे ओमप्रकाश ने बताया कि खतौनी में नाम गलत दर्ज कर दिया गया है। जबकि पहले नाम सही था। वहीं भेवान निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत की अंश संशोधन में गलती है। डीएम के निर्देश पर तत्काल जांच कर दोनों किसानों की खतौनी में दर्ज गलत प्रविष्टि सुधार कर संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई। डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम को स्थलीय जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई शिकायत अनावश्यक तौर पर लंबित न रखी जाए। यहां सीएमओ डॉ. एके सिंह, एसडीएम राजकुमार पांडेय आदि रहे। बाद में डीएम ने निरीक्षण कर अभिलेखों को ठीक तरीके से रखने के निर्देश दिए। न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। अभिलेखागार में नियमित साफ सफाई की जरूरत बताई। उन्होंने नजारत, संग्रह अनुभाग, उप निबंधन कक्ष, खतौनी वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया। अकबरपुर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतें सुनीं। कुल 83 शिकायतें दर्ज हुई। केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
लेखपाल ने कब्जामुक्त कराई जमीन, मेड़ तोड़कर फिर कब्जा कर लिया
रसूलाबाद/डेरापुर। रसूलाबाद में एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 59 शिकायतों दर्ज हुई। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारित की गईं। खेड़ा कुर्सी निवासी विनीत ने बताया कि लेखपाल ने उसकी भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। अब कुछ लोगों ने मेड़ तोड़कर फिर से कब्जा कर लिया है। बंशी निवादा निवासी रानी देवी पत्नी जगमोहन ने बताया कि वर्षों से वह जमीन पर गुजर-बसर कर रही थीं अब उसे हटा दिया गया है। लुधौरा निवासी सियाराम ने भी खेत पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। एडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिव दर्शन, नायब तहसीलदार हरिशंकर वर्मा आदि रहे।
डेरापुर तहसील में एसडीएम सुरभि शर्मा ने शिकायतें सुनीं। कुल 61 शिकायतें दर्ज हुई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कबीर नगर निवासी मोहम्मद कासिम ने बताया कि पिता स्व. शगीर अहमद के नाम एक किलोवाट भार का बिजली कनेक्शन है। समय पर बिल जमा करते रहे। जनवरी में 22, 260 रुपये का बिल थमा दिया गया। 12 फरवरी 2026 को पिता का निधन हो चुका है। आरोप लगाया कि बिल संशोधन नहीं किया जा रहा है। एसडीएम ने एसडीओ रूरा को समाधान कराने के निर्देश दिए। यहां तहसीलदार राकेश चंद्रा व सीओ प्रिया सिंह आदि रहे।
...................
40 घरों की टोटियां सूखीं, चार दिन में जलापूर्ति बहाल कराने के आदेश

फोटो- भोगनीपुर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते मंडलायुक्त के- विजयेंद्र पांडियन। संवाद



फोटो- तहसील परिसर में सलामी लेते मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन। संवाद

40 घरों की टोटियां सूखीं, चार दिन में जलापूर्ति बहाल कराने के आदेश



- मंडलायुक्त बोले - तय समय में जलापूर्ति बहाल न की तो जेई पर करें कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी



पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने शिकायतें सुनीं। भोगनीपुर के संतु भवन मोहल्ला के 40 घरों में टोटी सूखी होने की शिकायत मिली। मंडलायुक्त ने जेई को चार दिन की मोहलत दी। कहा तय समय में घरों में पानी न पहुंचे तो जेई पर कार्रवाई करें।

भोगनीपुर निवासी संतोष गुप्ता आदि ने मंडलायुक्त को बताया कि जल जीवन मिशन के तहत छह माह पहले संतु भवन मोहल्ला में पाइप लाइन डालकर करीब 40 घरों में टोटी लगाई गईं। अभी तक इनमें पानी नहीं आ रहा है। मंडलायुक्त ने जल निगम के अवर अभियंता को चार दिन में घरों की जलापूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए। एसडीएम देवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि चार दिन में घरों में जलापूर्ति न होने पर जेई पर कार्रवाई करें।




पुखरायां ईश्वरचंद्र नगर के हरीशंकर, सोबरन सिंह, विश्वजीत सिंह ने बताया कि सोम ढाबा के पास बस्ती में बिजली पोल नहीं है तो कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग झांसी-कानपुर हाईवे पार कर लायी गई केबल से घर रोशन किए हैं। 6 जनवरी 2024 और 22 जुलाई 2024 को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद की गई लेकिन समस्या जस की तस है। मकरंदापुर गांव निवासी मेंहदी की पत्नी रहीमन ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति से जमीन का विवाद है। इसी जमीन पर निर्माण हो रहा है रोका नहीं जा रहा है। मंडलायुक्त ने सभी मामलों में जांच के निर्देश दिए हैं। यहां एडीएम प्रशासन अमित कुमार, तहसीलदार प्रिया सिंह, सीओ संजय वर्मा, नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed