{"_id":"6ace8c44903e63545e089ffb","slug":"two-drones-brought-relief-to-the-crops-of-just-16-farmers-in-a-year-kanpur-news-c-220-1-akb1002-150450-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो ड्रोन ने साल भर में सिर्फ 16 किसानों की फसलों में छिड़की राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो ड्रोन ने साल भर में सिर्फ 16 किसानों की फसलों में छिड़की राहत
Wed, 14 Oct 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में कृषि यंत्रीकरण योजना में तीन ड्रोन की खरीद में 15 लाख अनुदान लेकर कीटनाशक या नैनो उर्वरक छिड़काव खेल करने की सच्चाई सामने आ गई है। दो ड्रोन लाभार्थियों ने छिड़काव का ब्योरा उप निदेशक कृषि कार्यालय में सौंपा है। इसमें एक साल में कुल 16 किसानों की फसलों में दवा का छिड़काव दर्शाया गया है। सौंपे गए ब्योरे में जालौन में छिड़काव का जिक्र है।
जनपद में कृषि यंत्रीकरण योजना से बीते वर्ष 2025-26 में अकबरपुर ब्लॉक में रमाकांत, मैथा ब्लॉक में रवि पाल और रसूलाबाद ब्लॉक में अजय कुमार को ड्रोन खरीद पर पांच-पांच लाख अनुदान दिया गया। हालांकि इन्होंने ब्लॉक व जनपद के जरूरतमंद किसानों के संपर्क करने के बाद भी ड्रोन नहीं उड़ाया बल्कि गैर जनपद में ड्रोन उड़ाया। यह मुद्दा उमर उजाला 19 सितंबर व 20 सितंबर को उठाया था।
इसके बाद संजीदा हुए अफसरों ने ड्रोन लाभार्थियों से बीते वित्तीय वर्ष में फसलों पर ड्रोन से किए गए दवा छिड़काव का ब्योरा मांगा। अकबरपुर ब्लॉक में अनुदान पर ड्रोन लेने वाले रमाकांत ने कुल 11 किसानों की फसलों में ड्रोन से छिड़काव करने का लिखित ब्योरा सौंपा है। इसमें जालौन जनपद के कुठौंद में मिहौना गांव में एक किसान की फसल में छिड़काव करने की बात स्वीकारी है। इधर, मैथा ब्लॉक के रवि पाल ने दो गांवों में केवल पांच किसानों की फसलों में ही दवा छिड़काव करने का ब्योरा सौंपा है।
विज्ञापन
..................
रसूलाबाद ब्लॉक के ड्रोन लाभार्थी ने नहीं दिया ब्योरा
उप निदेशक कृषि कार्यालय से 23 सितंबर को ड्रोन लाभार्थियों से कहां और कितनी फसलों पर ड्रोन से छिड़काव किया इसका ब्योरा मांगा गया था। हालांकि रसूलाबाद ब्लॉक के ड्रोन लाभार्थी अजय कुमार ने मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। मामले में कृषि यंत्रीकरण योजना के प्रभारी वरिष्ठ प्राविधिक सहायक संदीप कुमार ने बताया कि रसूलाबाद ब्लॉक के ड्रोन लाभार्थी की ओर से कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस पर अब उसे दूसरा रिमाइंडर जारी किया गया है।
.................
बयान.....
अनुदान पर लिए गए ड्रोनों का संचालन अधिक से अधिक किसानों के बीच किया जाना है। फसल छिड़काव के लिए ड्रोन नहीं उड़ाने और गैर जनपद में ड्रोन से छिड़काव का संज्ञान लेकर ब्योरा मांगा गया था। इस क्रम में अकबरपुर व मैथा ब्लॉक के ड्रोन लाभार्थियों ने किसानों के नाम, मोबाइल नंबर, छिड़काव करने वाली फसल क्षेत्रफल का लिखित ब्योरा दिया है। इसका सत्यापन करने के निर्देश वरिष्ठ प्राविधिक सहायक संदीप कुमार को दिए हैं। रसूलाबाद ब्लॉक के ड्रोन लाभार्थी को ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। - हरिशंकर भार्गव, उप निदेशक कृषि
.................
गलत मोबाइल नंबर किया दर्ज, खेल की आशंका
मैथा ब्लॉक के ड्रोन लाभार्थी ने उप निदेशक कार्यालय में सौंपे ब्योरे में सिकंदरा तहसील में गलिपुर गांव निवासी राम सिंह की एक बीघा दस बिस्वा फसल पर छिड़काव करने का जिक्र किया है। वहीं, ब्योरे में दर्शाया गया नंबर राम सिंह का नहीं है। दिए गए नंबर पर फोन करने पर महिला फोन उठाती है वह किसी राम सिंह का नंबर नहीं होने और गलत नंबर होने की बात कहती है। इससे उप निदेशक कार्यालय में सौंपे ब्योरे में भी खेल की आशंका है। विभागीय स्तर पर ड्रोन लाभार्थियों की ओर से सौंपे गए ब्योरे के सत्यापन पर साफ होगा कि धरातल पर इन किसानों की फसलों पर छिड़काव किया गया या फिर केवल कागजी रिपोर्ट दी गई है।