फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two died with Pneumonia, two died of heart attack and one died of brain attack

Kanpur: सर्दी-गर्मी से बढ़ा निमोनिया! दो की हुई मौत, हार्ट अटैक से दो और ब्रेन अटैक से एक ने तोड़ा दम

Fri, 03 Feb 2023 12:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 12:08 AM IST
सार

मौसम में लगातार बदलाव से निमोनिया के रोगी बढ़ रहे हैं। वहीं, हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामले में नहीं थम रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Two died with Pneumonia, two died of heart attack and one died of brain attack
निमोनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सर्दी-गर्मी में शरीर के अंदरूनी और बाहरी तापमान में सामंजस्य बिगड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और संक्रमण बढ़ने लगता है। इस दौरान वायरल संक्रमण से निमोनिया हो रहा है।

विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जा रहा है। हार्ट अटैक से दो, ब्रेन अटैक से एक और निमोनिया से दो रोगियों की गुरुवार को मौत हो गई। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के चार और कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 20 रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया है।
विज्ञापन

हैलट ओपीडी में निमोनिया, जुकाम-बुखार, खांसी, गुर्दा और लिवर के रोगी आए। गंभीर हालत में आए 11 रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा का कहना है कि रोगी ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से धमनियों के ब्लॉकेज का प्रतिशत बढ़ जाता है। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल संक्रमण के कुछ रोगियों में निमोनिया हो जा रहा है। पहले संक्रमण गले और सांस तंत्र के ऊ परी हिस्से में रहता है। इसके बाद फेफड़ों में आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed