फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two died in road accident in hardoi up

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में सिपाही समेत दो की मौत 

Wed, 27 Jan 2021 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jan 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident in hardoi up
अमरेंद्र बहादुर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के सांडी में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम मानीमऊ के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में हरपालपुर कोतवाली में तैनात दीवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी भेज दिए हैं।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के थाना तरेनी के ग्राम दुलारपुर नीभी निवासी अमरेंद्र बहादुर सिंह (45) हरपालपुर कोतवाली में दीवान के पद पर तैनात थे। इन दिनों पैरोकार की ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय से डाक लेकर हरपालपुर कोतवाली बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से अमरेंद्र की बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में अमरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अमरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरी बाइक पर सवार सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सठियामऊ निवासी अनिल (27) की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हेलमेट लगाए था। घटना की सूचना पर फौरन ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी की मोर्चरी में भिजवाए। अनिल सब्जी लेने के लिए अपने गांव से सांडी जा रहा था। अनिल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed