{"_id":"60521b6e8ebc3e8ca45ea7b2","slug":"two-died-due-to-excessive-drinking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अधिक शराब पीने से दो की मौत, एक हफ्ते में जान गंवा चुके हैं तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अधिक शराब पीने से दो की मौत, एक हफ्ते में जान गंवा चुके हैं तीन लोग
Wed, 17 Mar 2021 08:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Mar 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में जलालपुर थानाक्षेत्र के बसरिया गांव में अधिक शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह गांव के पास चंडौत पुलिस चौकी में ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। बसरिया गांव निवासी सुदामा (45) व उनके साथी मोहनलाल (50) ने बुधवार तड़के अधिक शराब पी ली थी।
जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल उरई ले गए। जहां सुदामा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहनलाल की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।
सुदामा की बहू सुमन ने बताया दो दिनों से उनके ससुर गांव निवासी अपने साथी मोहनलाल के साथ शराब पी रहे थे। बताया सोमवार रात में भी बहुत ज्यादा शराब पी थी। मंगलवार को घर में खाना नहीं खाया था और शराब के नशे में रहे थे। बताया सुदामा की हालत बिगड़ने पर उन्हें पास के गांव रिरूआ में प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए थे।
विज्ञापन
लेकिन हालत बिगड़ती जा रही थी। इस पर दोनों को आननफानन प्राइवेट वाहन से उरई के जिला अस्पताल ले गए थे। सीओ विवेक यादव ने बताया घटना की जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचे। वहां मृतक की बहू सुमन व खुद मोहनलाल ने इलाज के दौरान ज्यादा शराब पीने की जानकारी दी थी।

कहा सुदामा की उरई में और मोहनलाल की झांसी ले जाते समय मौत हुई है। ग्रामीणों ने अवैध शराब पीने की सूचना दी थी। जिस पर आबकारी विभाग के अफसर ने भी आकर ग्रामीणों से जानकारी ली। लेकिन अवैध शराब से मौत की पुष्टि ग्रामीणों की ओर से नहीं की गई है।
एक हफ्ते में हो चुकी तीन मौत
बसरिया गांव में एक हफ्ते के अंदर तीन मौतें हो चुकी है। वहीं अवैध शराब पीने से मौत होने की अफवाह से प्रशासन व पुलिस के अफसर चौकन्ने हैं। मगर ग्रामीणों की ओर से गांव में अवैध शराब की बिक्री न होने की जानकारी देने पर राहत की सांस ली।
10 मार्च को निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र के छोटे भाई हरिशचंद्र (23) की शराब पीने से हालत बिगड़ने पर उरई में मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को सुदामा व उसके साथ मोहनलाल की अधिक शराब पीने से हालत बिगड़ गई। अवैध शराब की खुलेआम बिक्री होने के आरोप की सूचना से प्रशासन व पुलिस अफसर सकते में आ गए।
एसडीएम अजीत परेश व सीओ विवेक यादव और आबकारी अधिकारी प्रवीण द्विवेदी ने ग्रामीणों से जानकारी ली, लेकिन ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री से मना किया है। आबकारी अधिकारी ने बताया 27 फरवरी को मृतक के पिता ब्रह्मादीन व भतीजे कृष्णा को 75 देसी शराब के क्वार्टर के साथ पकड़कर कार्रवाई की थी। कृष्णा ने बताया कि वह यह शराब चंडौत के शराब ठेका से लाए थे।