{"_id":"651a8dea61557afebe0d1b86","slug":"two-died-after-being-hit-by-sivaganga-express-traders-had-come-to-buy-peas-from-banaras-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Train Accident: शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो की मौत, बनारस से मटर खरीदने आए थे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Train Accident: शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो की मौत, बनारस से मटर खरीदने आए थे व्यापारी
Mon, 02 Oct 2023 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:02 PM IST
सार
Etawah News: साहब सिंह को प्लेटफार्म पर चढ़ाने के दौरान साहब सिंह व गुड्डू दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें साहब सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुड्डू घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात दो व्यापारी शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह दोनों बनारस के रहने वाले हैं। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात साहब सिंह (55) व गुड्डू (40) गांव छितौनी, थाना चौबेपुर जनपद बनारस चार-पांच व्यापारियों के साथ मटर लेने इटावा आए थे।
विज्ञापन
रविवार की रात इन्हें किसी ट्रेन से बनारस जाना था। रात 11:24 बजे साहब सिंह लघुशंका करने प्लेटफार्म नंबर तीन को पार कर दूसरी ओर गए थे। लौटकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर चढ़ना चाह रहे थे। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर कानपुर जाने वाली नॉन स्टापेज ट्रेन आ गई। साहब सिंह को प्लेटफार्म पर चढ़ाने के दौरान साहब सिंह व गुड्डू दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इनमें साहब सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुड्डू घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। देर रात में घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, आरपीएफ के एसआई हीराचंद मीना, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन