फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two dead, including a child traveling in a labor special train

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चे समेत दो की मौत, मुंबई से बिहार जा रहा आठ माह का बच्चा

Mon, 25 May 2020 02:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 May 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two dead, including a child traveling in a labor special train
श्रमिकों को लेकर पहुंची ट्रेन - फोटो : amar ujala
कानपुर में अलग-अलग श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा कर रहे बच्चे समेत दो लोगों की रविवार को मौत हो गई। जबकि एक अज्ञात व्यक्ति का शव सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड परिसर में मिला। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मुंबई से बिहार के दानापुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के सीतामढ़ी जिले के बक्खापुरवा गांव निवासी दरवेश पंडित अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। उनके आठ माह के बेटे आदर्श की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगा।
विज्ञापन


 

आगरा पहुंचने पर दवा दी गई लेकिन बाद में वह बेसुध हो गया। रविवार दोपहर तीन बजे ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची तो बच्चे को अटेंड कर हैलट भेजा गया लेकिन मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह भीषण गर्मी से बेहाल था। 

वहीं, शनिवार देर रात ढाई बजे मुंबई से सिद्धार्थ नगर जा रही ट्रेन में जौनपुर जिले के शाहपुर निवासी विजयनाथ प्रजापति (48) की मौत हो गई। वह डायबिटीज और हार्ट के मरीज थे। उधर, कानपुर सेंट्रल के कैंट साइड में मृत मिले 45 वर्षीय व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी। भीषण गर्मी से मौत होने की आशंका है।

ट्रेन के पंखे खराब, गर्मी में उबले
झांसी से देवरिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पंखे खराब होने से यात्रा करने वाले कामगार भीषण गर्मी में बेहाल हो गए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। जानकारी मिलने पर मरम्मत के लिए टीम पहुंची। मजदूरों ने बताया कि ट्रेन जबसे चली, तभी से पंखे नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed