फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two Dead body found in the field in unnao

यूपी: खेत में मिले बुआ-भतीजी के शव, चचेरी बहन गंभीर, दुपट्टे से कसे थे तीनों के गले

Wed, 17 Feb 2021 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
two Dead body found in the field in unnao
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दोपहर से लापता बुआ-भतीजी के शव खेत में मिले। चचेरी बहन बगल में छटपटाती मिली। सभी के गले दुपट्टे से कसे मिले। एक के पिता तीनों को उठाकर घर लाया और फिर सीएचसी ले गया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने बुआ-भतीजी को मृत घोषित कर चचेरी बहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी व एएसपी ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली है। दुपट्टे से गला कसा होने और मुंह से झाग निकलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


सूरजपाल की 16 वर्षीय बेटी काजल बुधवार दोपहर तीन बजे चचेरे भाई संतोष रावत की बेटी 12 वर्षीय कोमल (भतीजी) व चचेरी बहन रोशनी (14) पुत्री सूरजबली के साथ घास लेने खेत के लिए निकली थी। शाम छह बजे तक तीनों के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 7:30 बजे सूरजपाल खोजबीन करते हुए घर से एक किमी दूर बबुरहा-जगदीशपुर मार्ग से सौ मीटर अंदर चचेरे भाई संतोष के सरसों के खेत में पहुंचा। तभी खेत के अंदर उसकी नजर काजल, कोमल व रोशनी पर पड़ी। तीनों अगल-बगल पड़ी कराह रही थी।

सभी के गले उन्हीं के दुपट्टे से कसे थे और हाथ पीछे की ओर बंधे थे। मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख सूरजपाल के होश उड़ गए। वह भागकर गांव पहुंचा और परिवार को जानकारी देकर निजी वाहन से तीनों को लेकर सीएचसी पहुंचा।

वहां डॉक्टर ने काजल व कोमल को मृत घोषित कर दिया। रोशनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी वीके पांडेय, सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर छह थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

सुराग तलाशने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया। स्वॉट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। देर रात डीएम रवींद्र कुमार, एडीएम राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल व प्रभारी सीएमओ तन्मय कक्कड़ जिला अस्पताल पहुंचे। रोशनी के भाई विशाल से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed