फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two days will be in Bundelkhand CM Yogi Adityanath

दो दिन बुंदेलखंड में होंगे CM योगी आदित्यनाथ, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Sun, 22 Oct 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Two days will be in Bundelkhand CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन बुंदेलखंड में रहेंगे। 22 अक्तूबर को सुबह 9:10 बजे हेलीकाप्टर से हमीरपुर पहुंचेंगे। हमीरपुर, महोबा में किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद शाम को चित्रकूट पहुंचेंगे। यहां शाम को धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अगले दिन यानी सोमवार को कामदगिरी परिक्रमा, समीक्षा बैठक, गांव का निरीक्षण आदि करने के बाद इसी दिन शाम 4:10 बजे लखनऊ रवाना होंगे। उधर, तीनों जिलों में प्रशासन देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा रहा। 
विज्ञापन


शासन से जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत 22 अक्तूबर को  सुबह 8:30 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से चलेंगे। 9:10 मिनट पर हमीरपुर जिले के कुछेछा महाविद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। नौ बजकर 20 मिनट पर महाविद्यालय में बने मंच पर पहुंचेंगे। एक घंटे तक किसान कर्जमाफी व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे। कुछ योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, पं.दीनदयाल योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन बांटेंगे।
विज्ञापन



जनसभा के बाद 10:20 बजे कार से हमीरपुर मुख्यालय पहुंचेंगे और कलाम सभागार में 10:30 बजे जनप्रतिनिधियों और 10:46 बजे से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 11 बजे से 12:30 बजे तक वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जनपद में ढाई घंटे रुकने के बाद वह कुछेछा हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12:55 बजे महोबा के चरखारी में पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन परिसर में पहुंचेंगे। यहां कुछ 40 मिनट विश्राम के बाद 1:43 बजे जनप्रतिनधियों से मुलाकात करेंगे। 2:15 बजे कार से मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां मेला का उद्घाटन व मंदिर में पूजन  करेंगे। 2:30 से 4:33 बजे तक मेला ग्राउंड में कर्जमाफी प्रमाण पत्र बांटेंगे व विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक और फिर 4:35 बजे ब्लाक सभागार से हेलीपैड स्थल के लिए रवाना होगे। 4:40 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकाप्टर चित्रकूट के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर 5:15 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से डाकबंगले जाएंगे और 20 मिनट आराम करने के बाद 5:50 बजे सीतापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 6:10 बजे रामघाट स्थित मत्स्यगजेंद्र नाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद मंदाकिनी की गंगा आरती करेंगे। रामघाट के पास ही छह बजकर 50 मिनट पर साधु संतों से भेंट करेंगे । सात बजकर 20 मिनट पर रामघाट से डाक बंगले के लिए प्रस्थान कर सात बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे। सात बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रीय रामायण मेला के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 23 अक्तूबर को सुबह सात बजे डाक बंगले से प्रस्थान करेंगे। भगवान कामदगिरी मुखारबिंद द्वितीय द्वार का सात बजकर 25 मिनट पर दर्शन करेंगे। 9:25बजे तक भगवान कामदगिरी की परिक्रमा लगाएंगे। 9:50 बजे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पहुंचेंगे। 30 मिनट विश्राम के बाद 10 बजकर 45 मिनट पर जनप्रतिनिधियों से मिलेेेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से भेट करेंगे। सुबह 11: 10  बजे से 11:50 बजे तक समीक्षा बैठक, 12 बजे सदर विकास खंड के बनाड़ी गांव पहुंचेंगे। गांव का निरीक्षण करने के बाद 1:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। तीन बजे से पुलिस लाइन खोह स्थित मैदान में कर्जमाफी सहित विभिन्न योजनाओं को प्रमाण पत्र बांटेंगे। विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 4:10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed