{"_id":"6ab2df8195432c48c30a77f6","slug":"two-day-research-workshop-at-the-medical-college-begins-today-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149363-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय अनुसंधान कार्यशाला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय अनुसंधान कार्यशाला आज से
Wed, 23 Sep 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के औषधि विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार और बृहस्पतिवार को अनुसंधान पद्धति एवं उत्तम चिकित्सकीय अभ्यास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन कुंभी स्थित मेडिकल कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में होगा। उद्घाटन बुधवार को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में चिकित्सा अनुसंधान की गुणवत्ता, नैतिकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इसमें चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर के डॉ. विकास मेधी, डॉ. अजय प्रकाश, लखनऊ के केजीएमयू के डॉ. राकेश कुमार दीक्षित, नई दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ. जेरिन जोस चेरियन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की डॉ. विनीता ध्यानी व डॉ. मिताली राजा, डॉ. रोहित आ देसाई सहित अन्य चिकित्सकीय अनुसंधान उद्योग से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे।
कार्यशाला में चिकित्सकीय अनुसंधान की रूपरेखा तैयार करने, शोध प्रक्रिया में वैज्ञानिक मानकों का पालन, शोध की नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य चिकित्सकों और शोधार्थियों को अनुसंधान की आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराना है। प्राचार्य ने बताया कि कार्यशाला ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस तरह के शैक्षणिक आयोजनों से चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा मिलने के साथ शोध कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।