{"_id":"6a91df10e3fc5171240230b5","slug":"two-day-kajari-fair-begins-today-in-shahjahanpur-wrestling-to-be-held-in-dangal-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148055-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शाहजहांपुर में आज से दो दिवसीय कजरी मेला, दंगल में होगी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शाहजहांपुर में आज से दो दिवसीय कजरी मेला, दंगल में होगी कुश्ती
Sat, 29 Aug 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी के कस्बा शाहजहांपुर में शनिवार को दो दिवसीय कजरी मेला शुरू होगा। यहां दंगल में पहलवान कुश्ती के दांव-पेंच दिखाएंगे। मेला और दंगल में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले पटाखा फोड़ा जाएगा इसके बाद महिलाएं कजरी जुलूस निकालेगी।
शाहजहांपुर कस्बे में मुगल मार्ग किनारे करीब 250 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत रक्षाबंधन पर कजरी मेला लगता है। यहां दो दिवसीय दंगल भी होता है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती जनपदों से पहलवान दंगल में कुश्ती करने आते हैं। कजरी मेला मैदान में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही घरेलू सामान की दुकानें भी सज गई हैं। मेला कमेटी के संरक्षक गिरजा शंकर यादव ने बताया कि कजरी मेला रक्षाबंधन के ठीक दूसरे दिन यहां मेला मैदान में कजरी जुलूस का शुभारंभ होगा। परंपरागत तरीके से पहला पटाखा दागे जाने पर सभी पुरुष महिलाएं बच्चे अपने-अपने घरों में कजरी निकाले जाने की तैयारी शुरू करते हैं।
दूसरा पटाखा दागे जाने की आवाज सुन लोग अपने-अपने घरों से कजरी के खप्पर लेकर मेला मैदान में आएंगे। यहां एकजुट होने के बाद मेला स्थल पर कजरी का पूजन होगा। पूजन के बाद तीसरा पटाखा दागा जाता है और गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते महिलाएं सिर पर खप्पर रख कजरी जुलूस निकालेगी। कजरी जुलूस मेला मैदान से शुरू होकर मुगल मार्ग होते हुए कजरिया ताल स्थान पर कजरी खप्परों का विसर्जन होगा। कजरी विसर्जन के दौरान जुलूस में शामिल होने वाले बच्चे महिलाओं को प्रत्येक कजरी खप्पर के मुताबिक पुरस्कार दिया जाता है। इसके बाद में दंगल होगा। अध्यक्ष अमर सिंह पाल ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसौदिया फीता काटकर मेला का शुभारंभ करेंगे। सट्टी थानाध्यक्ष काली चरन कुशवाहा ने बताया कि मेला में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।